परिवर्तन

आज के समय में हर किसी की ज़िंदगी मे पैसे से बढ़कर कुछ नही है चाहे वो उनके कितने भी करीबी लोग क्यों न हो पर आज की यही सच्चाई है। एक जमाना हुआ करता था जब सब जगह गांव ही गांव थे तब लोग आपस मे मिलजुल कर रहते थे पर वर्तमान समय की बात ही अलग है। पुराने समय मे लोग समहू में रहते थे और लोगों का परिवार बहुत बड़ा हुआ करता था जिसकी वजह से लोगो मे एकता हुआ करती थी और उस समय पैसे कम पर खुशी हद से ज्यादा होती थी पर आज उसका बिल्कुल उल्टा है पैसे बहुत है पर खुशी नही और पहले घर का मुखिया पिता या घर का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हुआ करता था और जब कभी भी लड़ाई होने की सम्भावना होती थी तब उनका समाधान घर के सदस्यों द्वारा ही किया जाता पर आज ऐसा नही है पहले के लोग अपने से बड़ो का सम्मान किया करते थे और घर के बच्चों को माता - पिता अच्छे संस्कार सिखाया करते थे । उस समय पारिवारिक रिश्तों में पवित्रता होती थी जो आज नही है बल्कि आज के समाज मे पवित्र रिशतो को बदनाम कर दिया है आज के समय में अश्लीलता का बहुत प्रचार हो रहा है जिसकी वजह से हर घर मे अपराध बढ़ रहा है माता बहने सुरक्षित नही है क्योंकि आज के समय बहुत बदल गया है आज के समय मे हम अपने लोगो पर आसानी से विश्वास नही किया जा सकता क्योंकि लोग बदल गये है। हमने अपने से बड़ो का सम्मान करना छोड़ दिया है इसकी वजह है आज की हमारी आधुनिक शिक्षा जो हमें काबिल तो बनाती पर संस्कार नही देती है।ऐसी शिक्षा का कोई मतलब नहीं वो व्यर्थ है आज के समय मे एक सबसे बड़ा बदलाव ये हुआ है कि हमने अपनी मातृभाषा को छोड़ कर अन्य भाषा को उचच स्थान दे दिया है ऐसा लगता है अपनी मातृभाषा बोलने में लज्जित महसूस करते है । अगर एस एक बात की तुलना पहले के समय से की जाए तब बहुत लोग पुराने समय को अच्छा बताएंगे पर जो व परिवर्तन हो रहा है वो बहुत तेजी से हो रहा है जो आने भविष्य के लिए खतरा बन सकता है और ऐसा ही हो रहा है परिवर्तन गलत नही है बस तरीका गलत है 

Comments